फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान में 22 मई से लोक दल बिखेरेंगे संस्कृति की छटा

Thu, 19 May 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा 22 मई को लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन चंबा चौगान स्थित कला केंद्र में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 23 दलों ने नामांकन करवाया है।
विज्ञापन


ये सभी दल पारंपरिक परिधानों में प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देंगे। उसके बाद निर्णायक मंडल द्वारा विजेता दल का नाम घोषित किया जाएगा। भाषा एवं संस्कृत अधिकारी सुरेश राणा ने बताया कि 22 मई को चंबा चौगान में स्थित कला केंद्र में कई लोक दल अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नर्तक, गायक व वादक अपने पारंपरिक परिधानों एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर अपनी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य लोक नृत्यों, संगीत, गायन व वादन सहित परंपराओं का पुरातन स्वरूप बनाए रखना तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों, गायकों व वादकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें