फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईटीआई कोटी में सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में 17वीं जिलास्तरीय महिला प्रशिक्षुओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट समन्वयक दिनेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा, गरनोटा, लचोड़ी, कोटी, भरमौर और गरनोटा की 100 के करीब महिला प्रशिक्षु हिस्सा ले रही हैं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत एकल गान, समूह गान, स्किट और समूह नृत्य का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को आईटीआई कोटी में विधिवत रूप से हुआ। बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डीएवी सुरंगानी से कल्पना, डीसीएम पब्लिक स्कूल लचोड़ी से सीमा और मोनिका निभाएंगी। इसके अलावा रात्रि कालीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में जज मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिताओं में विभिन्न आईटीआई की 100 महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें