चंबा के मंजरी गाड़र्न में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल टीम के साथ।संवाद
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने शहर के समीप स्थित मंजरी गार्डन का निरीक्षण किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने गार्डन के हरेक जगह का जायजा लिया। साथ ही इस संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस गार्डन को विकसित किया जाएगा। ताकि पर्यटक यहां पर समय बीता सकें। इस मौके पर सहायक आयुक्त उपायुक्त पृथी पाल सिंह, एसडीएम चंंबा अरूण शर्मा, वन मंडलाधिकारी कृतज्ञ कुमार और जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्र मौजूद रहे है। गौरतलब है कि वन विभाग की ओर से इस गार्ड को लीज पर दिया गया था। मगर इसे वापिस ले लिया गया।