फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता की प्रकटस्थली से भलेई मंदिर परिसर तक निकली जातर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंड़ला (चंबा)। 28 भादो के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर सहित पांच अन्य मंदिरों में सुबह हवन यज्ञ किया गया। भगवती भलेई माता की प्रकट स्थली भराण भटोली मंदिर, भलेई माता मंदिर परिसर, कन्हैंदी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर और शक्ति माता मंदिर कलोड़ में दुर्गा सरस्वती का हवन किया गया। पूजा-अर्चना में भलेई मंदिर प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हवन के बाद कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रार्थना की। इसके बाद माता की प्रकट स्थली भराण भटोली से माता के झंडे के चिह्न सहित माता की जातर भलेई माता परिसर तक लाई गई। जातर में शामिल लोगों ने मंदिर परिसर की परिक्रमा करने के बाद पारंपरिक रस्मी अदायगी के तौर पर बच्चों का दंगल करवाया।
भलेई माता मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला दो दिवसीय भलेई छिंज मेला इस बार कोरोना महामारी के चलते मात्र रस्में अदा करने तक ही सीमित रहा। बताया कि 28 भादो को भलेई माता मंदिर सहित चार अन्य मंदिरों में सुबह नौ बजे दुर्गा सरस्वती का हवन हुआ। हवन के बाद माता की प्रकट स्थली से पांच-सात लोगों की जातर भलेई मंदिर और दंगल तक पहुंची। पारंपरिक रस्मों की अदायगी के तहत बच्चों की कुश्ती करवाई गई। दो दिवसीय भलेई छिंज मेला सादगी से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें