बनीखेत (चंबा)। जिला मुख्यालय में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद बनीखेत स्थानांतरित हुए स्वतंत्रता समारोह के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। व्यवस्था की जांच के लिए एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने पद्दर मैदान का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि पहली बार बनीखेत को जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह कार्यक्रम की मेजबानी का मौका मिला है। जबकि इससे पहले उपमंडल स्तरीय समारोह ही आयोजित हुआ है। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिर्फ परेड ही मुख्य आकर्षण रहेगी। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री राकेश पठानिया करेंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।