फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी कॉलेज में सीएससीए का गठन, प्राची राणा चुनीं अध्यक्ष

Sun, 21 Sep 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएससीए महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच एक सेतु का कार्य करता है। विगत हो कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों का अनुपालन करते हुए और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश अनुसार इस वर्ष भी सीएससीए का गठन मेरिट के आधार पर किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्राची राणा को अध्यक्ष, द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया।
सचिव और सह-सचिव के पद पर क्रमशः प्रथम वर्ष की स्नेहा और सुधीर चुने गए। इसके अतिरिक्त कक्षा प्रभारी और विभिन्न क्लब और सोसाइटी जैसे सांस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर, रोवर, साहित्यिक सोसाइटी के सदस्य भी चुने गए। इस अवसर पर प्राचार्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की गरिमा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद प्राचार्य ने सीएससीए की नई कार्यकारिणी के साथ चाय पर चर्चा की। इस अवसर पर सीएससीए परामर्श समिति की समन्वयक पिंकी देवी और सभी प्रवक्ता दिनेश कुमार, सौरभ मिश्रा, गुरदेव सिंह, शुभम डोगरा और पंकज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें