फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बैरेवाली माता से आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 23 Apr 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह से अपनी देवी बहन से मिलने चंबा पहुंचीं बैरेवाली माता के दर्शन करने के लिए चामुंडा माता मंदिर में लोग आ रहे हैं। बैरेवाली माता के कारदारों ने उनके पद चिह्नों को लेकर शहर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल कर माता का आशीर्वाद लिया। कारदारों ने माता के चिह्न लोगों के घरों में पहुंचाए माता का अपने घरों में लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद माता के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया। बैरेवाली माता हर वर्ष अपनी बहन चामुंडा से मिलने के लिए चंबा आती हैं। इस दौरान दस से 15 दिन दोनों देवी बहनें एक साथ रहती हैं। दिन के समय कारदार बैरेवाली माता के पद चिह्नों को लोगों के दर्शन के लिए ले जाते हैं क्योंकि बैरेवाली माता के दर्शन करने के लिए चंबा वासी सालभर इंतजार करते हैं। इन दोनों बहनों के मिलन के अवसर पर 27 अप्रैल को चामुंडा माता के मंदिर में जातर मेले का भी आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें