फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमाणी माता के दरबार में उमड़ी भीड़, लगीं लंबी कतारें

Thu, 03 Sep 2026 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमाणी माता मंदिर में बुधवार को सुबह और शाम श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिसके चलते मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं और दिनभर रौनक बनी रही।
विज्ञापन

मंदिर खुलने के बाद सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। शाम के समय एक बार फिर दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई और लंबी लाइनें नजर आईं। हालांकि, दोपहर में तेज धूप और गर्मी के कारण मंदिर परिसर में इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही नजर आए।
मंदिर के पुजारी अजय कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी के शाही स्नान के बाद भरमाणी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें