फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो दिन छुट्टी के बाद ओपीडी में मरीजों की भीड़, 1500 तक रही ओपीडी

विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज की हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
चंबा। दो दिन की छुट्टी के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार को जैसे ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी मरीजों की जांच के लिए खुली तो दरवाजे पर मरीजों की भीड़ इलाज के लिए वहां पहुंच गई। सुबह से लेकर शाम तक ओपीडी के बाहर मरीजों लंबी लाइनें लगीं रहीं। जिले के विभिन्न इलाकों के करीब 1500 मरीज स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ हड्डी रोग ओपीडी, सर्जरी, महिला और मेडिसन की ओपीडी के बाहर दिखी। यहां पर मरीजों की संख्या शाम तक कम नहीं हुई। रविवार और सोमवार को छुट्टी होने के चलते मरीज अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करवा पाए। इसके चलते मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ एकदम से बढ़ गई।
विज्ञापन


ओपीडी में विशेषज्ञ सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की जांच करने में जुटे रहे। ओपीडी में पहले जाने को लेकर मरीज एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भी नजर आए, लेकिन वहां मौजूद निजी सुरक्षा कर्मचारियों ने माहौल को बिगड़ने नहीं दिया। रोजाना मेडिकल कॉलेज में 1000 की ओपीडी रहती है, लेकिन मंगलवार को ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 1200 से 1500 के बीच में रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। हालांकि विशेषज्ञ सभी मरीजाें की जांच करने के बाद ओपीडी से उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें