फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नवरात्र के लिए पूजा का सामान खरीदने उमड़ी भीड़

Mon, 08 Apr 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नवरात्रों को लेकर चंबा बाजार में सोमवार को खरीदारी करने के लिए लोग पहुंचे। सुबह से शाम तक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना में इस्तेमाल होने वाली सामग्री लेने के लिए दूर-दराज गांवों के लोग चंबा पहुंचे। इसके अलावा पूरा दिन जाम की भी समस्या देखने को मिली। बता दें कि नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। दिनभर बाजार में खरीदरी के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, घी, धूप बत्ती, कपूर सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीदी। इसके अलावा नवरात्र की रौनक मंदिरों और बाजार में भी देखी जा सकती है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र की पूजा विधि-विधान से करने पर मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्रि दस अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। मंगलवार से जिले के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की चहल-पहल देखने को मिलेगी। सुबह की श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें