फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पूजा-अर्चना करने के बाद साच पास की बहाली में जुटी मशीनरी

Mon, 08 Apr 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
साच पास दर्रे की बहाली कार्य शुरू करने से पूर्व पूजा- अर्चना करते लोनिवि अधिकारी-कर्मचारी। संवा
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले साच पास की बहाली का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मार्ग बहाली का काम शुरू करने से पहले मशीनों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मशीनें बीते दिन ही साच पास की बहाली के लिए रवाना कर दी गई थीं। 14000 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास में इस बार करीब 30 से 35 फीट तक बर्फबारी हुई है। पीडब्ल्यूडी की मानें तो इस बार साच-पास में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। ऐसे में विभाग के लिए यातायात के लिए सड़क को बहाल करना चुनौती से कम नहीं है।
गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के चलते साच पास छह माह तक पूरी तरह बंद रहता है। इसकी बहाली का काम हर साल मार्च महीने में शुरू किया जाता है। इस वर्ष भी लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी और तीसा ने साच पास की बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। पांगी घाटी की ओर से पुंटो से करीब तीन किलोमीटर तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। चंबा की ओर से बैरागढ़ से मशीनरी रवाना की गई है। विभाग ने 15 मई तक साच पास को यातायात के लिए बहाल करने का लक्ष्य रखा है। विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती उस समय आती है, जब साच पास में हिमस्खलन प्रभावित विभिन्न स्थानों पर जेसीबी ऑपरेटर को काम करना पड़ता है। यहां हिम स्खलन का खतरा रहता है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग पांगी ने दो मशीनें तैनात की है। चंबा की ओर से दो मशीनें बैरागढ़ से दो दिन के भीतर रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के सहायक अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बीते दिन मशीनरी सााच-पास को बहाल करने के लिए रवाना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि साच पास में मौजूदा समय में करीब 30 से 35 फीट बर्फ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें