फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना केंद्र में उम्मीदवारों के समर्थक पहुंचे, तिल धरने नहीं बची जगह,

विज्ञापन
चंबा में पंचायती चुनाव में प्रत्याशियों के नतीजे सुनने के लिए लगी समर्थकों की भीड़। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के जिला परिषद और पंचायत समिति के परिणाम जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। उम्मीदवारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सर्मथकों का जमावड़ा लगा। सुबह से ही मतगणना केंद्र में उम्मीदवारों के समर्थक काफी संख्या में पहुंच गए। दोपहर बाद समर्थकों की संख्या में काफी इजाफा हो गया। बहरहाल मतगणना परिसर के बाहर तिल धरने को भी जगह नहीं बची। उम्मीदवारों की जीत के बाद समर्थकों ने उम्मीदवारों को हार पहनाए और इसके बाद घरों को लौट गए।
विज्ञापन

विकास खंड चंबा के 18 पंचायत समिति और तीन जिप वार्डों की मतगणना पीजी कॉलेज सुल्तानपुर में हुई। यहां पुलिस का कड़ा पहरा रहा। प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर के बाद ही पोलिंग एजेंटों को मतगणना केंद्र में जाने दिया गया। बिना पास वाले समर्थकों को बाहर से ही रिजल्ट के परिणाम जानने पड़े।
गौरतलब है कि जिले में तीन चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। वीरवार केे मतदान का अंतिम चरण संपन्न हुआ। इसके बाद शुक्रवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना की गई।
विज्ञापन

उम्मीदवारों में रही जीत हार की टेंशन
मतगणना केंद्र में कुछ उम्मीदवार भी पहुंचे। जीत और हार की टेंशन उनके चेहरे पर साफ झलकती दिखी। हार के बाद जहां उम्मीदवार घरों को लौटे वहीं, विजेता उम्मीदवारों को समर्थकों ने हार भी पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें