फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में उमड़ी भीड़

Sat, 18 Feb 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में मरीजों को चैक करते डॉक्टर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में शनिवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूरदराज से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने पहुंचे मरीज ओपीडी बंद होने के कारण आपातकालीन कक्ष में पहुंचे। शनिवार को सुबह 11:00 बजे ही मरीजों की लंबी कतारें आपातकालीन कक्ष में लगनी शुरू हो गईं। मरीजों की स्वास्थ्य जांच करने के लिए वहां दो चिकित्सक तैनात रहे जिन्होंने दिनभर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। 200 से अधिक मरीजों की जांच आपातकालीन कक्ष में जांच की गई। इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक वहां मरीजों की लाइनें लगी रहीं। आपातकालीन कक्ष में डिजिटल एक्सरे रूम के बाहर भी मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

सरकारी छुट्टी के चलते जहां ओपीडी की सेवाएं बंद रहीं तो वहीं एक्सरे रूम भी बंद रहा। इसके चलते मरीजों को स्वास्थ्य जांच के साथ एक्सरे करवाने के लिए आपातकालीन कक्ष पर निर्भर रहना पड़ा। आपातकालीन कक्ष में स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे मरीजों योग राज, सुनीता देवी, देसराज, केवल, अशोक कुमार, रेखा देवी और मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो सरकारी छुट्टियां हैं।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को छुट्टी वाले दिन आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकों के साथ एक विशेषज्ञ को भी बैठाना चाहिए। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए आपातकालीन कक्ष में दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। यदि आपातकालीन में किसी विशेषज्ञ की भी जरूरत पड़ती है तो उसे वहां से फोन करके इलाज के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें