चंबा-भरमौर मार्ग पर ढकोग के पास बाईक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर मौजूद लोग
भरमौर (चंबा)। बाइक हादसे में मौत का ग्रास बने दोनों की युवकों की मौत परिजनों को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दे गई। शिवरात्रि की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे का शिकार विकास अपने परिवार का इकलौता चिराग था।
विकास ने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए दो माह पहले ही ऑनलाइन सामान लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए डिलीवरी ब्वाॅय का काम शुरू किया था। इसी काम से उसके परिवार का गुजर-बसर हो रहा था। रोजाना की तरह वह शनिवार को अपने साथी के साथ बाइक में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का सामान लेकर होम डिलीवरी करने के लिए निकला था। उसे क्या पता था कि बीच रास्ते में ही मौत का उसका इंतजार कर रही है। जैसे ही बाइक लेकर वह ढकोग पहुंचे तो उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही शिवरात्रि की तैयारियों में जुटा परिवार अचानक शोक में डूब गया। परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया। जो युवक अपने माता-पिता को खुशियां देने के लिए कमाने लगा था उसी बेटे को श्मशानघाट तक पहुंचाने के लिए पिता को उसकी चिता को कंधा देना पड़ गया। इस दुख भरे माहौल को देखने वाले हरेक व्यक्ति की आंख नम थी। वहीं दूसरे युवक की मौत से भी परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।