फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाड़ा में ट्रक खाई में गिरा, तीन घायल

Sun, 19 Mar 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)। 
विज्ञापन
truck accident - फोटो : truck accident
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग द्रम्मण-सिहुंता पर मलाड़ा के पास एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को टांडा रेफर किया गया है। घायलों में चालक आशीष निवासी सकरालु, जवाली कांगड़ा, बाबू राम और जोगिंद्र निवासी मंगियाणा, सिहुंता, चंबा शामिल हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम ट्रक सिहुंता से गरनोटा की तरफ जा रहा था कि मलाड़ा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक गहरी खाई में गिर गय्रा। क में सवार सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला और पीएचसी समोट पहुंचाया। यहां से उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया है।

लोगों के अनुसार यदि द्रम्मण-सिहुंता मार्ग पर मलाडा के पास क्रैश बैरियर लगे होते तो शायद यह हादसा नहीं होता। इसी मोड़ पर कई दफा गाड़ियां अनियंत्रित होकर खाई में गिर चुकी हैं। डेढ़ माह पहले इसी जगह पर टेंपो (छोटा हाथी) लुढ़का था।
विज्ञापन


इसमें चालक की जान चली गई थी। लोक निर्माण विभाग मंडल डलहौजी के अधिशासी अभियंता जगतार सिंह ठाकुर ने बताया कि उक्त स्थान पर शीघ्र क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। डीएसपी डलहौजी सागर चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला भादंसं की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें