फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए हत्या

Sun, 19 Mar 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
घोरावल थाना क्षेत्र के गुरेठ गॉव की मृतक आंशिका की फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गुरेठ गांव के एक बंद मकान में रविवार को डेढ़ वर्षीय मासूम अंशिका का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिन पूर्व दिवा गांव से बच्ची का अपहरण हो गया था। फिरौती की रकम नहीं मिलने पर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया गया। मामले मे पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया हे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि दिवा निवासी वंशलोचन की पुत्री रागिनी का विवाह करमा थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में हुआ है। लगभग 15 दिन पूर्व रागिनी अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री अंशिका के साथ मायके में आई थी। शुक्रवार की रात बरामदे में चंद्रावती अपनी नतिनी अंशिका को लेकर सोई थी। रात दो बजे चंद्रावती की नींद खुली तो बच्ची अंशिका बिस्तर पर नही थी। शनिवार को अंशिका के पिता गुरुबिहारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसपी सीपी शुक्ला, क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा, स्वाट टीम प्रभारी भारत भूषण तिवारी आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो वहां एक खत मिला। सीओ धनंजय कुशवाहा ने बताया कि घटनास्थल से मिले कागज में बच्ची के परिजनों के लिए लिखा गया था कि डेढ़ लाख रुपये गुरेठ पुलिया के पास रख देना। पैसा गिनने के बाद बच्ची को छोड़ दिया जाएगा। फिरौती नहीें मिलने की दशा में बच्ची को बेच दिया जाएगा। अंशिका के लापता होने के संदर्भ में घोरावल थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही थी। रविवार की शाम करीब पांच बजे घटनास्थल से करीब एक किमी दूरी पर गुरेठ गांव के बंद पड़े एक पक्के मकान के अंदर अंशिका शव मिला। मकान का ताला तोड़कर कर  शव को पुलिस ने बरामद किया। सीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े कई सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें