नकरोड़ से बघेईगढ़ सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में गड्ढों की भरमार है। सड़क पर बिछाई गई तारकोल पूरी तरह से निकल चुकी है। सड़क खस्ताहाल होने की वजह से हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय निवासी सतपाल सिंह, अजय कुमार, राकेश, चंद राम, देशराज, मनोज कुमार, सोभिया राम, अभिषेक और नेकराज ने बताया कि चांजू में आईएनर्जी परियोजना के निर्माण के दौरान इस सड़क की हालत खराब हुई है। परियोजना निर्माण के चलते इस सड़क पर गाड़ियों की लगातार आवाजाही हो रही है। इसके कारण सड़क की तारकोल पूरी तरह से उखड़ चुकी है। उधर, लोनिवि के एक्सईएन जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि आईएनर्जी कंपनी प्रबंधन को सड़क की मरम्मत के लिए पैसा उपलब्ध करवाने को कहा गया है। जल्द ही सड़क की हालत को सुधारा जाएगा।