फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालगा में घर में घुसकर की तोड़फोड़

Tue, 03 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के सालगा गांव के कुछ लोगों ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के घर में जबरदस्ती घुस कर तोड़ फोड़ की।
विज्ञापन


इसका जब घर के मालिक ने विरोध जताया तो उसके साथ गाली-गलौच करके उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर पीड़ित कल्याण सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी गांव सालगा जिला चंबा ने इसकी शिकायत चंबा पुलिस थाने में कर दी। पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि देवी चंद ने अपने कुछ साथियों के साथ पहले उसके घर में घुसकर तोड़ फोड़ की। इसके बाद उसके साथ गाली-गलौच करके उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोग बेवजह उसे तंग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


लिहाजा आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें