फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से राहगीर घायल

Tue, 06 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबा-करियां मार्ग पर मंगलवार को कार की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में पहुंचाया गया, जहां घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र देवी चंद निवासी गांव द्रवला डाकघर मंगला मंगलवार को दोपहर के समय जुलाहकड़ी की ओर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिर गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि कार की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सिर में लगी चोट के घाव भरने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें