फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 82 प्रतिशत मतदान, भटियात में देर शाम तक चला दौर

Sun, 03 Jan 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव को लेकर चंबा में सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह दिखा। मतदान केंद्र के बाहर सुबह सात बजे से लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। चंबा में देर शाम तक 82 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन



ठंड के बावजूद मतदाताओं की तादाद सूरज निकलने के बाद बढ़ती चली गई। कुछ पंचायतों में निर्धारित तीन बजे के बाद भी मतदान होता रहा। भटियात की आधा दर्जन, चंबा की तीन और मैहला की दो पंचायतों में मतदान साढ़े चार बजे के बाद तक चला। जबकि अन्य जगहों पर तीन बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। सबसे ज्यादा मतदान तीसा क्षेत्र में रिकॉर्ड हुआ है। यहां 85.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का इस्तेमाल किया। तीसा में 16 हजार 582 मतदाता थे, जिसमें से 14 हजार 211 मतदाता मतदान करने पहुंचे।


दूसरे नंबर पर मैहला रहा, जहां 84.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। चंबा में 83.65 प्रतिशत मतदाता रविवार को मतदान करने पहुंचे। जबकि सलूणी में 81.21 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सलूणी में कुल मतदाता 15 हजार 701 मतदाता थे, जिसमें से 17 हजार 349 मतदाताओं ने मतदान किया। भटियात में देर शाम तक मतगणना का दौर चलता रहा। यहां एक बजे तक 59 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

उधर, जिला पंचायत अधिकारी एमएस नेगी का कहना है कि सभी ब्लॉक में चुनावी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूूरी की गई है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना का दौर शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें