पंचायत चुनाव में चंबा उपमंडल ने नाम वापसी का रिकॉर्ड कायम किया है। यहां से उपप्रधान का चुनाव लड़ रहे 128 उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नाम वापस ले लिया। चंबा उपमंडल की 39 पंचायतों में उपप्रधान पद के लिए 202 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से अब सिर्फ 74 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
इतनी तादाद में नामांकन वापस लेने के पीछे उपप्रधान को ज्यादा वित्तीय शक्तियां न होने को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। उधर, खंड विकास चंबा में ही पंचायत सदस्यों ने भी नाम वापसी का रिकॉर्ड इतनी ही संख्या के साथ बनाया है। सोमवार को 128 वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों ने भी अपना नाम वापस लिया है।
चंबा में 689 वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से अब 561 बाकी बचे हैं। 39 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 201 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिसमें से सोमवार को 27 ने नाम वापस ले लिया। अब यहां 174 उम्मीवारों में 39 पदों के लिए लड़ाई होनी है।
उधर, खंड विकास अधिकारी मोहन शर्मा का कहना है कि सोमवार को तीन बजे तक आवेदन वापस लेने का समय था और इस दौरान जो भी लोग कार्यालय में नाम वापस लेने के लिए पहुंचे उन्हें स्वीकार कर लिया गया है।