फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में विकास कार्य थमा, अवैध कब्जे बढ़े

Tue, 09 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा में विकास की रफ्तार अभी भी धीमी है। क्योंकि अभी तक पार्षदों का शपथग्रहण और हाउस की कोई बैठक हो पाई है। इस कारण वार्ड में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा का खाका नहीं बन पा रहा है। शहर में अवैध कब्जों की भरमार है। यह सभी कब्जे आचार संहिता लगने के बाद शुरू हुए थे। पिछले तीन महीनों से कब्जाधारक मुख्य सड़क पर सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लगने के करीब तीन महीने का वक्त हो चुका है। इस बीच न तो किसी पुराने कार्य को पूरा करने के प्रयास हुए हैं न ही नए कार्य के लिए किसी तरह का बजट स्वीकृत किया गया है। चंबा में नगर परिषद के चुनाव की घोषणा से पूर्व गरीबों के पंजीकरण और उन्हें घर बनाने के लिए धनराशि मुहैया करवाने का काम चल रहा था, लेकिन ऐन मौके पर आचार संहिता लगने के बाद यह योजना लटक गई। जिन लोगों ने आवेदन किए थे उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही नगर परिषद किश्त जारी करेगी, लेकिन हाउस की बैठक न होने के कारण इस योजना पर कोई बातचीत नहीं हो पा रही है।

नगर परिषद क्षेत्र में सफाई, रास्तों की मरम्मत, दुकानदारों से वसूली व रेहड़ी के परमिटों की जांच के मामले भी लंबित हो गए हैं। शहरवासियों ने हाउस की बैठक जल्द करवाने की मांग की है। सुराड़ा वार्ड के चमन, महेंद्र पुरी, मनोज सिंह, पूर्ण सिंह, धर्म सिंह, ओम प्रकाश, चमन सहगल, राजेंद्र सिंह, धीरज, रोहित व राजूू ने बताया कि नगर परिषद की बैठक जल्द होनी चाहिए।
विज्ञापन


नगर परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष नीलम नैय्यर का कहना है कि शपथग्रहण को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही हाउस की बैठक होगी। उसके बाद सभी कार्य नियमित रूप से चलेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें