खज्जियार में शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लेकर आए। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर व्यक्ति के बयान कलमबद्ध किए। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति का बयान दर्ज किया है। गलती से जरीला पदार्थ खाने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।