चंबा-जोत मार्ग पर बुधवार शाम भनेरा में एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी में सवार दस लोगों में से पांच घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र कजाई राम निवासी रजोट, पवन कुमार पुत्र प्राकम चंद निवासी बजोल, गिराधारी लाल पुत्र लुदर राम निवासी बजोल, दीप सिंह पुत्र फतिया राम निवासी कांगड़ा और अमित कुमार पुत्र दिलवर सिंह निवासी बजोल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुुसार टेंपो ट्रैवलर नंबर एचपी-01-3830 पपरोला से वाया जोत होकर होली की तरफ आ रही थी। भनेरा नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया। सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी पहाड़ी पर चढ़ा दी। इससे गाड़ी सड़क पर पलट गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चंबा-जोत मार्ग पर भनेरा के पास एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।