चंबा-पठानकोट मार्ग पर जुगयाल नामक स्थान पर एक कार चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाब उम्र 65 वर्ष पुत्र अलादीन निवासी गांव सिवंडी पंचायत रजिंडू, मेहरदीन उम्र 45 पुत्र अलादीन निवासी गांव संडाह, मोहम्मददीन उम्र 45 वर्ष पुत्र फजलदीन निवासी गांव सिवंडी पंचायत रजिंडू, बशीर उम्र 40 वर्ष पुत्र फजल दीन निवासी गांव कुरील पंचायत रंजिडू और फतेह मोहम्मद उम्र 62 वर्ष पुत्र ईशा निवासी गांव सिमणी पंचायत पल्यूर मंगलवार को कार नंबर एचपी 73-6096 में सवार होकर पठानकोट से चंबा जा रहे थे। जुगयाल के पास उनकी गाड़ी चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके चलते गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्होंने हादसे की जानकारी 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। जहां पर घायलों को भर्ती कर लिया गया है।
उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चंबा-पठानकोट मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।