फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर नकली आईडी बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
facebook - फोटो : getty images
विज्ञापन
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को भद्दे संदेश भेजने और ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को चंबा पुलिस ने हमीरपुर के भोरंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चंबा थाना में चार लड़कियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद से पुलिस आरोपी की धरपकड़ का अभियान चला रही थी।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान अशीष (30) पुत्र अशोक कुमार निवासी भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है। पीड़ित सभी लड़कियां चंबा की रहने वाली हैं। सभी शिकायतकर्ता पहली अप्रैल को सदर थाना चंबा आई थी। यहां उन्होंने आरोपी की फर्जी आईडी बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने की शिकायत की। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना था। पुलिस पिछले कुछ समय से उसकी हर हरकत पर नजर रख रही थी। आरोपी फर्जी आईडी से संदेश भेजता था। पीड़ित लड़कियों की फोटो कॉपी करता था और उनका गलत इस्तेमाल कर रहा था। पहले वह लड़की की फर्जी आईडी से संपर्क साधता था और फिर फोन नंबर हासिल करने के बाद फोन पर अश्लील बातें और संदेश भेजने शुरू कर देता था।

इस सब की पुष्टि होने के बाद पुलिस की एक टीम ने भोरंज में दबिश देकर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे चंबा ले आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उसका रिमांड मांगेंगी। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने चंबा की चार लड़कियों को ब्लैकमेल करने के आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बड़ी ही मुस्तैदी से आरोपी को हमीरपुर से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 506, 509 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें