क्षेत्रीय अस्पताल के पास ढांक से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। मृतक की पहचान विजय कुमार निवासी भरमौर के रूप में हुई है। विजय दो दिन पहले अस्पताल से लापता हो गया था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मार्चेरी में रखवा दिया है।
जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर बाद पुलिस को अस्पताल के नए भवन के पिछले हिस्से की ढांक में एक शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ढांक में फंसे शव को बाहर निकाला। इसी बीच लापता विजय के परिजन भी मौके पर पहंच गए। उन्होंने शव की पहचान लापता विजय के रूप में की। पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद परिजनों के ब्यान दर्ज कर लिए हैं। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा वीर बहादुर ने लापता मरीज का शव बरामद होने की पुष्टि की है।