यातायात नियमों की अवहेलना करने पर बुधवार को चंबा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 127 वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। इनसे बीस हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। बुधवार को चंबा पुलिस ने शहर मुख्यालय, भरमौर चौक, हरदासपुरा, मुगला, करियां, शीतला पुल, सुल्तानपुर और बालू में नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की गई। बिना दस्तावेज के वाहनों, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य अनियमितताओं के आरोप में पुलिस ने इनके चालान काटे। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।