फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खिड़की का ग्रिल काटकर लाखों की चोरी

Wed, 07 Dec 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के  गायघाट गांव में रेवती बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित पूर्व सैनिक राज किशोर  सिंह के मकान के एक कमरे के खिड़की में लगे ग्रील को निकाल कर चोरों ने  मंगलवार की रात लाखों की जेवरात सहित पचास हजार नगद गायब कर लिया। घटना की  सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन



गायघाट  में रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर सेना के अवकाश प्राप्त नायब सूबेदार राज  किशोर सिंह का मकान है। बीते मंगलवार की रात उनके परिवार के लोग रात ग्यारह  बजे तक जगे थे।अचानक रात करीब एक बजे खटपट की आवाज के चलते नायब सूबेदार  सिंह की नींद खुल गयी।उन्होंने जाकर देखा तो दूसरी मंजिल के एक कमरे में  सामान बिखरा पड़ा था।

उधर पूर्वी छोर के खिड़की का एक ग्रील गायब था।कमरे  के पलंग के गद्दा के नीचे रखी चावी से आलमारी को खोल चोरों ने अलमारी में  रखे पचास हजार रुपये सोने की पांच अंगूठियांए1 मंगल  सूत्रए1चेनए1मांगटीकाए3जोड़ा झुमका एवं चांदी का1डांड़ा तथा तीन जोड़ी पायल  गायब कर लिए थे।पीड़ित सिंह ने 100 नाम पर डायल कर घटना की सूचना  दिया।मौके पर थानाध्यक्ष रेवती ने पहुँच कर मौक़ा मुआयना  किया। सुबह के समय फोरेंसिक टीम ने भी पहुंची तथा जांच पड़ताल किया। पुलिस  मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें