फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों से वसूला 20 हजार रुपये जुर्माना

Wed, 07 Dec 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना करने पर बुधवार को चंबा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 127 वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। इनसे बीस हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। बुधवार को चंबा पुलिस ने शहर मुख्यालय, भरमौर चौक,  हरदासपुरा, मुगला, करियां, शीतला पुल, सुल्तानपुर और बालू में नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की गई। बिना दस्तावेज के वाहनों, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य अनियमितताओं के आरोप में पुलिस ने इनके चालान काटे। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें