फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी में अवैध खनन पर पुलिस ने काटे चालान

Sat, 28 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रावी नदी में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को पुलिस ने रावी नदी किनारे जाकर अवैध खनन करने वालों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर 3100 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन


चंबा में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अवैध खनन को रोकने के लिए उपायुक्त ने सभी विभागों को अवैध खनन पर चालान काटने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस, वन सहित अन्य विभागों के अधिकारी रावी नदी में अवैध खनन करने वालों के चालान काट रहे हैं।

जानकारी देते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अवैध खनन के सबसे ज्यादा चालान काटे हैं। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ एक अभियान छेड़ रखा है। रोजाना रावी नदी के विभिन्न स्थानों में दबिश देकर चालान काटे जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें