फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनेरा के समीप खाई में लुढ़की कार, चालक की मौत

Mon, 30 May 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट मार्ग पर दुनेरा के समीप एक कार हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह हादसा रविवार की रात लगभग नौ बजे के करीब हुआ। पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टर्माटम सिविल अस्पताल डलहौजी में करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कार चालक सुमित खत्री पुत्र नंद किशोर निवासी बनीखेत गंगथ से अपने घर बनीखेत अकेला लौट रहा था। तभी दुनेरा के समीप पुलिस थाना चुवाड़ी के अंर्तगत एक निजी होटल समीप सुमित की कार अनियंत्रित होकर मार्ग के साथ लगती गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे पहले सहायता घायल सुमित तक पहुंच पाती उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें