चंबा-भरमौर मार्ग दोपहर बाद लाहल ढांक के पास टनों मलबा गिरने से पूरी तरह से आवाजाही के लिए बंद हो गया। इससे दोनों ओर से दर्जनों वाहनों की लंबी कतार लग गई।
लोनिवि को इसकी सूचना मिलते ही वह साज और सामान के साथ मार्ग बहाल करने के लिए पहुंच गया लेकिन बारिश और बर्फबारी के बीच ढलती शाम के चलते सड़क मार्ग बहाल होने की संभावना कम ही लग रही थी। खबर लिखे जाने तक लोनिवि की लेबर काम में जुटी हुई तो बारिश और बर्फबारी का क्रम भी रुक-रुक कर जारी रहा।
इस संबंध में एसडीएम भरमौर डॉक्टर जितेंद्र कंवर ने बताया कि मार्ग को बहाल करने का कार्य चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से सब कुछ ठीक रहा तो वाहन चालकों के लिए शीघ्र ही रास्ता खोल दिया जाएगा।