भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से होली में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आरसेटी के निदेशक मनजीत सिंह जसरोटिया ने संस्थान द्वारा चलाए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूध गंगा, चंबा रूमाल, सिलाई-कढ़ाई, मिस्त्री, ब्यूटी पार्लर, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, मोबाइल रिपेयरिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस संस्थान में प्रशिक्षण के बाद गरीब लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कम दरों पर ऋण उपलब्ध करवाना भी इस संस्थान का उद्देश्य है। आरसेटी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जाने वाले आगामी प्रशिक्षण स्वेटर बुनने का होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने के लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते हैं।