फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने भरे पेयजल के छह सैंपल

Tue, 02 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में पीलिया फैलने की घटना का असर चंबा में भी दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में सप्लाई हो रहे पेयजल के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से छह सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। यह सभी सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही पानी की शुद्धता का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


चंबा शहर में जडेरा के हुल नाला से पानी की सप्लाई पहुंच रही है। हालांकि विभाग ने इसे लोगों तक पहुंचाने से पूर्व फिल्टर करने की व्यवस्था की है, लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस पानी की शुद्धता का परीक्षण करना चाहता है। इसके अलावा अन्य चार सैंपल ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन ऐसे पनिहारों से लिए गए हैं जिसका इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं।

चंबा में पीलिया का फिलहाल एक भी मामला सामने नहीं आया है और यह सभी कदम सिर्फ एहतियात के तौर पर ही उठाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि एक सप्ताह में पानी की रिपोर्ट आ जाएगी और उसके बाद पानी शुद्धता के आधार पर ही अगला कदम उठाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग चंबा में पीलिया, उल्टी-दस्त या बुखार जैसे लक्षणों पर भी नजर रख रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकमल का कहना है कि पेयजल स्रोतों के पांच सैंपल भरे गए हैं। इन सभी को जांच के लिए टांडा भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी। रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग आगामी कार्रवाई शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल चंबा में पीलिया फैलने जैसा खतरा नहीं है, लेकिन लोगों को सावधान रहना होगा।

एमडी जितेंद्र महाजन का कहना है कि तेज बुखार, उल्टी दस्त या पीलिया जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में संपर्क करें। ऐसे में बिना उबाले पानी का इस्तेमाल न करें। पानी की शुद्धता की जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें