फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ट्रक पर गिरी चट्टान

Sat, 19 Mar 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-भरमौर सड़क पर बकाणी पुल के पास चलते ट्रक पर चट्टानें गिर गई। इस घटना में चालक व परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। जबकि चट्टानों की चपेट में आने से ट्रक का इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बारह बजे ट्रक नंबर एपची-48ए- 4460 पंजाब से सीमेंट लेकर राख की ओर जा रहा था। उसी दौरान बकाणी पुल के पास ट्रक के उपर चट्टानें गिर गई। इसमें ट्रक को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ट्रक के मालिक दीपक जसवाल ने बताया कि रैनोला से सिरना सड़क के निर्माण में जुटे ठेकेदार की लापरवाही से यह घटना हुई है। ठेकेदार द्वारा रैनोला से सिरना सड़क का कटाई का काम किया जा रहा है। इस दौरान निकलने वाले पत्थर व चट्टानों को डंपिंग साइट में फेंकने की बजाए सड़क किनारे ही फेंका जा रहा है।

इस कारण बारिश के दौरान यह मलबा चंबा-भरमौर की मुख्य सड़क पर गिरता रहता है। मलबे की चपेट में आने से तीन वाहन पहले भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण अभी तक सड़क कटाई का मलबा डंपिंग साइट पर नहीं फेंका जा रहा है। इससे चंबा-भरमौर सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें