फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की गरदन में घुसी सरिया, गंभीर

Sat, 19 Mar 2016 11:14 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल दूल्हे का भाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाटा। निर्माणाधीन भवन के लिए ट्रक से उतारी जा रही सरिया बाइक के चालक के गले में घुसकर आर-पार हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल बाइक सवार को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से उसे डॉक्टरों ने गोरखपुर भेज दिया। हाइवे के किनारे एक निर्माणाधीन भवन के लिए ट्रक से सरिया उतारी जा रही थी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरौली तुलादास निवासी 40 वर्षीय अमरनाथ वर्मा शनिवार को दोपहर बाद पत्नी के साथ बाइक से हाटा जा रहे थे।

वह अभी पैकौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि हाइवे किनारे से एक ट्रक से उतारी जा रही लोहे की सरिया उनके लगे में घुसकर आर-पार हो गई। इससे बाइक सवार वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गले में घुसी सरिया निकाला। इसे बाद लोगों ने घायल को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें