फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 वर्षीय वृद्ध को पिकअप ने कुचला, मौत

Mon, 11 Jul 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
खोला-धुलारा सड़क पर मंघियाना गांव के पास एक पिकअप ने घर के बाहर बैठे 100 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया। जिससे वृद्ध की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 57 ए 4646 को चालक मंघियाना गांव के पास रिवर्स कर रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान सड़क के साथ अपने घर के बाहर बैठा वृद्ध गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिससे वृद्ध की टांगें टूट गई। हादसे में वृद्ध की चीख सुनकर वहां पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और वृद्ध को घायल अवस्था में पीएचसी समोट में पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सिहुंता चौकी के पुलिस कर्मियों ने हादसे में मारे गए वृद्ध के परिजनों के बयान दर्ज किए।

हादसे में मारे गए वृद्ध की पहचान कपिया राम पुत्र दयाल राम निवासी गांव मंघियाना के रूप में हुई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए  डीएसपी वीरबहादुर सिंह ने बताया कि खोला-धुलारा सड़क पर मंघियाना गांव के पास पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने गाड़ी चालक किशोरी लाल उर्फ शम्मी पुत्र बाबू राम निवासी गांव सरोग डाकघर रजेंई के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकद्दमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें