फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ी के पास ट्रक लुढ़का, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
चंबा-कोटी मार्ग पर सोमवार को करोड़ी के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक को गंभीर चोटें आईं है। चालक की पहचान गंगा राम निवासी सुरंगानी के रूप में हुई है। गंगा राम ट्रक लेकर कोटी की तरफ जा रहा था, उसी दौरान करोड़ी के पास उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया। इससे चालक गंगा राम को गंभीर चोटें आई हैं। वाहन में चालक के सिवा कोई और नहीं था।
विज्ञापन

लोगों ने खाई से चालक को बाहर निकाला। उसे क्षेेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया जहां उसे भर्ती कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और अस्पताल में घायल का बयान दर्ज किया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि करोड़ी के पास ट्रक हादसे में चालक घायल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें