चंबा। चंबा-खज्जियार मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास एक पिकअप खाई में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। चालक बाल-बाल बच गया। शनिवार को पिकअप चंबा से खज्जियार की तरफ जा रही थी। हनुमान मंदिर के पास गुज्जर समुदाय के लोग मवेशियों को लेकर जा रहे थे। एक मवेशी सड़क के बीच में आ गया। मवेशी को बचाते चालक ने पिकअप को खाई की तरफ मोड़ दिया। इससे पिकअप खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद चालक खाई से स्वयं निकलकर सड़क पर आ गया। चालक ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है।