चंबा। साच-नगोड़ी मार्ग पर डुगा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इसके चलते पुलिस में यह मामला दर्ज नहीं हुआ। कार चंबा से नगोड़ी की तरफ जा रही थी। डुग के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कार झाड़ियों के बीच फंस गई, अन्यथा कार गहरे नाले में गिर सकती थी। चालक किशोरी को स्थानीय लोगों ने खाई से बाहर निकाला।