फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रम में इंजीनियरिंग छात्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
चंबा के समीप भद्रम में एक इंजीनियरिंग छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कांगड़ा के योल का निवासी रिशव कर्ण (20) यहां पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भिजवा दिया है। रिशव कर्ण यहां स्थित पॉलीटेकिभनक कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दे रहा था। सोमवार शाम करीब छह बजे उसने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रिशव के मकान मालिक उसे देखने के लिए कमरे में गए तो रिशव पंखे से लटक रहा था। मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कुछ लोगों के बयान भी कलमबंद किए। छानबीन में पता चला है कि रिशव पढ़ाई के दबाव में था। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें