फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेरा जीरो प्वाइंट में अवैध शराब की 47 पेटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। बनेरा जीरो प्वाइंट पर पुलिस ने पिकअप गाड़ी से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। रविवार सुबह पुलिस टीम ने बनेरा के पास नाका लगाया था। उसी दौरान बबलू राम निवासी सुलाखर पिकअप गाड़ी लेकर पहुंचा। इसे पुलिस ने रोका और गाड़ी की तलाशी ली। पुलिस ने गाड़ी से 40 पेटी देसी और 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। चालक को शराब को लेकर कागजात दिखाने को कहा लेकिन चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा पुलिस ने कैमली नाला में एक व्यक्ति से तीन बोतल देसी शराब पकड़ी है। वहीं चीमा नाला में दुकान पर छापेमारी करके पुलिस ने एक दुकान से पांच पेटी अवैध शराब बरामद की है। सुल्तानपुर में भी पुलिस ने एक दुकान से तीन बोतल अवैध शराब बरामद की है। अवैध शराब रखने वाले उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया पुलिस ने पिकअप से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। इसके अलावा तीन अन्य लोगों से भी अवैध शराब बरामद की है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें