फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पकड़ी देसी शराब की 37 बोतलें

विज्ञापन
liquor - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। आबकारी एवं कराधान और पुलिस विभाग ने पुराने बस स्टैंड में संयुक्त कार्रवाई के दौरान 37 बोतलें शराब बरामद की है। आबकारी एवं कराधान विभाग को सूचना मिली कि चंबा में गुडांजी (देसी शराब) की तस्करी हो रही है। इसको लेकर पुलिस को साथ लेकर विभाग की टीम ने पुराने बस स्टैंड में नाका लगाया। इस दौरान वहां से जाने वाले हर वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान सामने से कार नंबर एचपी 48ऐ-6679 को चेकिंग के लिए रुकवाया। इसकी चेकिंग करने पर 37 बोतलें देसी शराब बरामद हुई। चालक ऋषिकेश के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है। जांच के दौरान पता चला है कि कि गुडांजी (देसी शराब) की सप्लाई कोलका से चंबा पहुंचाई जा रही थी। इसे आबकारी एवं कराधान और पुलिस की टीमों ने ठिकाने लगाने से पहले पकड़ लिया। टीम में आबकारी एवं कराधान निरीक्षक बलजीत सिंह, एसआई कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल भूपी राम व महिंद्र सिंह ने काफी चतुराई से शराब की अवैध खेप को पकड़ लिया। सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि पुराने बस स्टैंड के पास नाके के दौरान देसी शराब पकड़ी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें