चंबा। खज्जियार चौक में पुलिस ने एक दुकान से 11 बोतल अवैध शराब की पकड़ी है। दुकानदार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। रविवार को पुलिस की टीम खज्जियार चौक के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को दुकानों में अवैध शराब धंधा चलाए जाने की शिकायत मिली। इसके आधार पर पुलिस ने दुकानों की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से 11 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि खज्जियार चौक में एक दुकान से अवैध शराब बरामद हुई है। अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।