फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर के मोहल्ला में पति व ननद ने दहेज को लेकर पीटी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा शहर में पति और ननद
विज्ञापन

ने दहेज के लिए पीटी महिला
महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस में की शिकायत, दोनों के खिलाफ केस दर्ज
चार दिन पहले महिला के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने करवाया मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सरकार चाहे दहेज प्रथा को रोकने के लिए लाखों प्रयत्न करे, लेकिन समाज से यह बुराई कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज भी महिलाएं दहेज के लिए उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला चंबा शहर के एक मोहल्ला में देेखने को मिला है। जहां पर पति और ननद ने दहेज को लेकर एक महिला से मारपीट कर दी। महिला ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत चंबा थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और ननद के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 325, 498ए, 34 के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
महिला का आरोप है कि वह पति और ननद के अत्याचार को काफी समय से सहन कर रही थी। महिला के सब्र का बांध तब टूट गया, जब पति और उसकी बहन ने महिला के साथ चार दिन पहले मारपीट कर दी। इस मारपीट में उसे काफी चोटें आई हैं। इसकी शिकायत जब महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई तो पुलिस की ओर से महिला का चंबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में महिला के साथ मारपीट होने की पुष्टि हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। कुछ समय तक ससुराल वाले उसके साथ अच्छे से रहे, लेकिन कुछ समय से उनकी प्रताड़ना काफी बढ़ गई है। बार-बार यह कहकर उसे प्रताड़ित करते हैं कि उसके माता पिता ने दहेज में उन्हें कुछ नहीं दिया। अब बात मारपीट तक पहुंच चुकी है। इसलिए उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि दहेज प्रताड़ना को लेकर एक महिला ने चंबा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला के पति और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें