फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बाइक, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी चंबा। बरंगाल-सिमनी मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र हंसराज निवासी गांव बरंगाल डाकघर भलेई के रूप में हुई है। वह बुधवार रात को सिमनी में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शरीक होने गया था। वीरवार सुबह जब वह बाइक नंबर एचपी 73-3381 पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सिमनी राशन के डिपो के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक को खाई में गिरता देख वहां पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना खैरी पुलिस थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। जहां से उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी लेकर जाया गया। मगर यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खाई में गिरने से उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। यहां पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार मोहम्मद यासीन ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। पुलिस घटनास्थल पर जाकर हादसे के कारणों की छानबीन की। इसमें पाया गया कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें