फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से लापता युवक का शव मिला खाई में, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
crime scene - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भटियाली गांव से दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव कैंथली गांव के पास खाई में बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (25) पुत्र मान सिंह निवासी गांव भटियाली डाकघर डुगली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश बुधवार को अपने काम पर गया था। मगर यहां से वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश को लेकर सभी रिश्तेदारों और उसके साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ भी की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार को परिजन गांव के रास्ते से लेकर उसके काम करने वाली जगह कंदला के बीच में उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान कैंथली गांव के पास नौण पनिहार के पास खाई में उसका शव पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर तीसा थाना पहुंचाया। शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। परिजनों ने शक जाहिर किया है कि ओम प्रकाश की मृत्यु खाई में गिरने से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया था कि ओम प्रकाश रोजाना अपने साथियों के साथ काम पर जाता था और उनके साथ ही घर लौटता था। ऐसे में अचानक वह खाई में गिर गया और किसी को उसके बारे में पता नहीं लगा, यह कैसे हो सकता है? इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की छानबीन : एएसपी चंबा
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि खाई में गिरने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजन इसे हत्या की साजिश बता रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें