फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर पति ने पत्नी की कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला में एक दंपती के बीच मामूली कहासुनी हो गई। इसके चलते पति ने पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। यह मामला सोमवार को सामने आया। महिला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पति को गुस्से में आकर पत्नी को पीट दिया। महिला को इसमें गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने महिला का बीच बचाव किया और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां महिला को प्राथमिक उपचार दिया। इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें