फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगाली गांव में पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल के नगाली गांव की महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला की पहचान लांबी पत्नी देसो निवासी नगाली के रूप मेें हुई है। महिला वीरवार दोपहर को घास काटने के लिए गांव के पास के जंगल में गई हुई थी। रात होने तक घर नहीं लौटी। इससे परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव में सभी जगह पूछने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल की तरफ रवाना हुए। जहां पर वह घास काटने गई थी। खाई में ग्रामीणों को उसका शव मिला। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि पहाड़ी से पांव फिसलने से वह खाई में गिर गई। इसके चलते परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। पंचायत प्रधान ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। करवाल पंचायत की प्रधान माया देवी ने बताया कि लांबी देवी की मौत पहाड़ी से नीचे गिरने से हुुई है। मामले को पुलिस में नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें